फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भाजपा उपाध्यक्ष के पति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Sun, 28 Feb 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाग के पति किशोर जगन्नाथ वाग - फोटो : twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाग के पति किशोर जगन्नाथ वाग के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


12 फरवरी को रिश्वत मामले की जांच के बाद दर्ज हुए इस मामले में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, सियासी महकमे में जुबानी जंग भी शुरू हो गई। जांच में पाया गया कि जगन्नाथ की 90.24 फीसदी संपत्ति उनकी आय से अधिक है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा नेता चित्रा के पति महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में लाइब्रेरियन थे। 5 जुलाई 2016 जगन्नाथ वाग समेत तीन लोगों के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद वाग के घर पर छापा मारा गया और उनके खिलाफ 11 फरवरी 2017 को एक मुक्त जांच शुरू हुई। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन


इस बीच भाजपा नेता प्रवीण डारेकर ने आरोप लगाया कि महा विकास आघाड़ी सरकार ने बदले की राजनीति के तहत भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाग के पति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया है। क्योंकि चित्रा पिछले कुछ हफ्तों से लगातार राज्य के वन मंत्री और शिवसेना विधायक संजय राठौड़ के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।

दरअसल पुणे में एक 23 वर्षीय महिला की इमारत से गिरकर मौत हो गई थी। विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया था कि महिला की हत्या हुई और इसके तार शिवसेना विधायक संजय राठौड़ से जुड़े हैं। जिसके बाद चित्रा के पति के खिलाफ पुराने मामले के साथ नया केस दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, किशोर वाग के खिलाफ 2016 की भाजपा सरकार ने मामला दर्ज किया था। जांच में आगे आय से अधिक संपित्त का मामला सामने आया है। इसे अब राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें