महाराष्ट्र के बीड जिले में जीएसटी अधिकारी सचिन जाधावर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। उनका शव कार में बरामद हुआ। पत्नी मयूरी जाधावर का आरोप है कि लगातार दफ्तर में मानसिक उत्पीड़न और निजी जीवन में धमकियों ने उनके पति को तोड़ दिया, जिससे उन्होंने खुदकुशी कर ली।
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक जीएसटी अधिकारी के मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अधिकारी का शव कार में संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ, जिसके बाद से कई सारे सवाल खड़े होने लगे। वहीं मामले में मृतक अधिकारी की पत्नी का कहना है कि दफ्तर में लगातार मानसिक उत्पीड़न और निजी जीवन में मिल रही धमकियों के कारण उनके पति टूट गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली। बता दें कि मृतक अधिकारी का नाम सचिन जाधावर था।
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने में देरी की- मृतक की पत्नी
इसके साथ ही मृतक अधिकारी की पत्नी ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने में देरी की और अब तक सुसाइड नोट परिवार को नहीं दिखाया गया। उनका कहना है कि परिवार को सच जानने का हक है।
ये भी पढ़ें:- Telangana: तेलंगाना में 300 आवारा कुत्तों को मारने पर विवाद, सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज