फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: महाराष्ट्र एटीएस को मिली कामयाबी, हत्या के मामले में आतंकी रिंडा का करीबी पंजाब से गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2022 08:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र एटीएस ने 2016 के एक उस मामले में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा का करीबी भी माना जाता है।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र एटीएस ने 2016 के एक उस मामले में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा का करीबी भी माना जाता है। एटीएस ने मंगलवार को राज्य के नांदेड़ जिले में 2016 में हुई गोलीबारी के सिलसिले में आतंकी संगठन बब्बर खालसा से कथित रूप से जुड़े एक तीस वर्षीय व्यक्ति को पंजाब से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जनकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिलप्रीत सिंह ओंकारसिंह दहन को पंजाब में बठिंडा की सेंट्रल जेल से गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने बताया कि दहन  अगस्त 2016 के मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई गोलीबारी में कथित रूप से शामिल था। मामले का मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा फरार है और उसके पाकिस्तान से संसालित होने का संदेह है। 

मामले के विवरण के अनुसार, अवतार सिंह उर्फ मन्नू को रिंडा और उसके सहोयगियों ने इस संदेह में गोली मार दी थी कि वह  एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह की मदद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो घए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में बब्बर खालसा से रिंडा के संबंधों का पता चला जिसके बाद इस साल मई में यह मामला राज्य के एटीएस को ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें