फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र से 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रहे थे, फर्जी आधार कार्ड भी बनवाए

Sat, 28 Dec 2024 12:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गिरफ्तार लोगों में छह महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। बांग्लादेशी नागरिकों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र एटीएस ने अभियान चलाकर 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। गिरफ्तार लोगों में छह महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। बांग्लादेशी नागरिकों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक बीते कई वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
विज्ञापन


एटीएस ने पुलिस के साथ मिलकर चलाया अभियान
एक अधिकारी ने बताया कि 'विशेष अभियान चलाकर नवी मुंबई, ठाणे और सोलापुर में पुलिस की मदद से पिछले 24 घंटों में कार्रवाई की गई। हमने सात पुरुषों और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन पर विदेशी अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनों के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं।' उन्होंने बताया, 'ये बांग्लादेशी नागरिक जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज हासिल करने में कामयाब रहे थे।' इससे पहले एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एटीएस और पुलिस के संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार रात जालना जिले से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। आरोपी भोकरदन तालुका में क्रशर मशीनों पर काम कर रहे थे। 

दो वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक
एटीएस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में बांग्लादेशी नागरिकों को अनवा और कुंभारी गांवों से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों ने भारत में अवैध रूप से काम करने के लिए अपने पहचान पत्रों में जालसाजी की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे पिछले दो वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें