फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स केस: महाराष्ट्र एटीएस ने दाऊद के गुर्गे चिंकू पठान को गिरफ्तार किया

Wed, 03 Feb 2021 04:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

महाराष्ट्र एटीएस ने ड्रग्स मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे और ड्रग पैडलर चिंकू पठान को गिरफ्तार किया है। 40 वर्षीय पठान डॉन रह चुके करीम लाला का भी रिश्तेदार है। पिछले महीने नवी मुंबई से सटे घंसोली में ड्रग रैकेट चलाने के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पठान को उसके घर से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


मुंबई की कोर्ट ने 10 फरवरी तक एटीएस की हिरासत में भेजा
एनसीबी ने इस पूरे अभियान में डोंगरी व दक्षिण मुंबई के आसपास के इलाकों से बड़ी मात्रा में ड्रग्स, दो करोड़ रुपये और दो बंदूकें जब्त की थी। पिछले साल अक्तूबर में एटीएस ने मामले में सोहेल सैयद और जीशान नामक दो लोगों को भी गिरफ्तार किया था।

इन दोनों से पूछताछ के बाद एटीएस को पठान की भूमिका के बारे में पता चला था, तब वह ठाणे सेंट्रल जेल में बंद था। एटीएस ने शनिवार को एनसीबी से पठान की हिरासत ली और उसे मुंबई लेकर आई। शनिवार को उसे मुंबई की विशेष कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से उसे 10 फरवरी तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया। पिछले महीने एनसीबी ने पठान के करीबी आरिफ भुजवाला को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें