फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Assembly Polls: पूर्व BJP सांसद की बेटी ने एकनाथ शिंदे का दामन थामा, शिवसेना बना सकती है प्रत्याशी

Mon, 28 Oct 2024 01:22 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Assembly Polls: महाराष्ट्र चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव ने रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है। संभावना जताई जा रही है कि जाधव को कन्नड़ विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन
संजना जाधव ने थामा शिवसेना का दामन - फोटो : Instagram @sanjanajadhav_officia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य भर की सियासत में जबरदस्त गर्माहट है। पार्टियों में उलट फेर, नाराजगी, बदलाव सभी भारी मात्रा में देखने को मिल रही है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव ने होने वाले चुनाव से पहले रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है। बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन


कन्नड़ से लड़ सकती है चुनाव
पूर्व केंद्रीय मंत्रालय और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव की एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के बाद कई सारे अटकलें तेज हो गई है। इसी बीच खबर ये सामने आ रही है कि संजना जाधव को छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारने क जाने की संभावना है।

पालघर से गावित पर दांव
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने में महज दो दिन बचे हैं। जिस दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र गावित और विलास तारे भी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। गावित ने जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने पर शिंदे का साथ दिया था। गावित को शिवसेना ने पालघर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जिसने रविवार को 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन नेताओं का शिंदे और पूर्व एमएलसी रवींद्र फाटक ने शिवसेना में स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें