फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और शिवसेना के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, 144-126 पर बनी सहमति

Thu, 26 Sep 2019 07:41 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
devendra fadnavis, uddhav thackeray
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिवसेना में सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। शिवसेना को उप-मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। 
विज्ञापन




आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, शिवसेना 126 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 18 सीटों पर सहयोगी दल लड़ेंगे। 

इससे पहले गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में गुरुवार को एक बैठक बुलाई थी। 

सीट बंटवारे को लेकर चल रही तनातनी के बीच अमित शाह को अपना मुंबई दौरा तक रद्द करना पड़ा। शाह गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे। 

आलम यह था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को एक मंच पर भी आए लेकिन सीट बंटवारे को लेकर चुप्पी साधे रहे। नवी मुंबई में श्रमिकों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए फडणवीस और उद्धव ने कहा कि उनकी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी और गठबंधन की जीत का दावा भी किया लेकिन सीटों को लेकर बात कहां अटकी है इस पर कुछ नहीं बोला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें