फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव: पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने दो ठिकानों से जब्त किए 96 लाख

Tue, 15 Oct 2019 11:10 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
नागपुर पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले नोटों के जखीरें पकड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन रुपयों का इस्तेमाल चुनावों को प्रभावित करने और मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रलोभन के तौर पर किया जाता है। वहीं, सोमवार को नागपुर पुलिस और चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग जगहों से 96 लाख रुपये नकद जब्त किए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह रुपये यहां के रेलवे स्टेशन और पचपौली ओवर-ब्रिज के पास नागपुर पुलिस और चुनाव आयोग के संयुक्त स्टेटिक और सर्विलांस टीमों (एसएसटी) द्वारा दो कारों से जब्त किए गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि पहले मामले में, एसएसटी की टीम ने सुबह छह बजे पचपौली ओवर-ब्रिज के पास से गुजर रहे एक स्विफ्ट डिजायर कार से 71 लाख रुपये जब्त किए। पचपौली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक मेश्राम ने कहा कि पुलिस ने कार चालक, मुनेश्वर फुलझेले को हिरासत में लिया और आगे की जांच के लिए नकदी को आयकर विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन


दूसरे मामले में, शाम 6:30 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन के पास एसएसटी द्वारा एक डैटसन गो कार से 25 लाख रुपये जब्त किए गए। सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जगवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, ड्राइवर, सुरेश बड़सर को हिरासत में लिया गया था और कैश को आयकर विभाग को सौंप दिया गया था।

गौरतलब है कि 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वाहनों की जांच और बेहिसाब नकदी की आवाजाही पर नजर रखने के लिए शहर भर में एसएसटी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें