सीएम फडणवीस के बैंक में जमा पूंजी पांच साल पहले एक लाख 19 हजार 630 रुपये थी, जो कि बढ़कर अब आठ लाख 29 हजार 665 रुपये हो गई है। उनकी सैलरी और भत्ते में हुई बढ़ोतरी से ऐसा हुआ है।
वहीं, दूसरी ओर फडणवीस की पत्नी के बैंक में 2014 में एक लाख 881 रुपये थे। साल 2019 में बढ़कर यह तीन लाख 37 हजार 25 रुपये हो गए। अमृता ने शेयर मार्केट में भी रुपए लगाए था, साल 2014 में इनकी कीमत 1.66 करोड़ रुपये थे, जोकि 2019 में बढ़कर 2.33 करोड़ रुपये हो गई है।