फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक हुई 55.39 फीसदी वोटिंग

Mon, 21 Oct 2019 06:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

  • महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 235 महिलाएं हैं।
  • यहां कुल 8,89,39,600 मतदाता हैं, जिनमें से 4,28,43,635 महिलाएं हैं। 
  • पूरे राज्य में 96,661 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 
  • केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के तीन लाख जवानों को तैनात किया गया है।
  • महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ रही है, मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:07 PM, 21-Oct-2019

-महाराष्ट्र में मतदान का समय खत्म, शाम छह बजे तक कुल 55.39 फीसदी वोटिंग हुई। 
 

05:30 PM, 21-Oct-2019

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे के एनसीएल स्कूल मतदान बूथ पर वोट डाला। 
 


 

05:08 PM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 48.54 फीसदी वोटिंग 
 

विज्ञापन
05:02 PM, 21-Oct-2019

सलमान खान वोट डालने बांद्रा वेस्ट के मतदान बूथ पहुंचे।
 


 

04:13 PM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र में दोपहर तीन बजे तक 43.78 फीसदी मतदान। 
 

विज्ञापन
04:07 PM, 21-Oct-2019

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने बांद्रे वेस्ट में मतदान किया। 
 

 

04:06 PM, 21-Oct-2019

सनी देओल ने जुहू में किया मतदान। 
 

 

04:05 PM, 21-Oct-2019

जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई के जुहू में मतदान किया। 
 

 

04:04 PM, 21-Oct-2019

मुंबई सिटी जिले में दोपहर तीन बजे तक 35 फीसदी मतदान 

 

10:47 AM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र में अबतक छह फीसदी के आसपास मतदान हो चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी अमृता और माता सरिता के साथ नागपुर के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।
 

 

10:11 AM, 21-Oct-2019

पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने पत्नी उज्ज्वला और बेटी प्रणति शिंदे के साथ सोलापुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। प्रणति शिंदे सोलापुर सेंट्रल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर अपने वोट डाले।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और उनकी पत्नी वर्षा ने महाराष्ट्र के गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा से गोपाल अग्रवाल और कांग्रेस से अमर वरडे इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया। वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने पर उन्होंने कहा कि संघ को पिछले 90 साल से निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन, चिंता की कोई जरुरत नहीं क्योंकि समाज एक था और एक ही रहेगा।

08:35 AM, 21-Oct-2019

बारामती विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने वोट डाला। उनके चचेरे भाई और राकांपा नेता अजीत पवार भाजपा के गोपीचंद पाडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

 

08:23 AM, 21-Oct-2019

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्नी कंचन के साथ नागपुर में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि देवेंद्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

 

08:21 AM, 21-Oct-2019

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन लगभग 225 सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी सारी विश्वसनीयता खो चुका है और मैदान में कहीं भी नहीं है। लोग मोदी जी और फडणवीस जी के साथ हैं।

 

08:17 AM, 21-Oct-2019

मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला। 

 

08:12 AM, 21-Oct-2019

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और बारामती विधानसभा से उम्मीदवार अजीत पवार ने अपना वोट डाला। वह भाजपा के गोपीचंद पडलकर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

08:02 AM, 21-Oct-2019

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर जूलियो रिबेरो वर्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए वोट डालने के बाद चुनाव केंद्र से बाहर आते हुए। वर्ली विधानसभा से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

07:17 AM, 21-Oct-2019

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अपना वोट डाला।
 

 

07:08 AM, 21-Oct-2019

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभाओं के लिए चुनाव हो रहे हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों में भी उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन राज्यों और सीटों के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के त्योहार को समृद्ध करें। मुझे उम्मीद है कि युवा बड़ी संख्या में मतदान करेंगे।
 

 

07:06 AM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। 
 

 

06:38 AM, 21-Oct-2019

अब से कुछ ही देर में मतदान शुरू हो जाएगा। मतदानकर्मी पोलिंग बूथों पर पहुंच चुके हैं और मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

12:55 AM, 21-Oct-2019

महाराष्ट्र: मतदान खत्म, शाम 6 बजे तक हुई 55.39 फीसदी वोटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 235 महिलाएं हैं। यहां कुल 8,89,39,600 मतदाता हैं, जिनमें से 4,28,43,635 महिलाएं हैं।


यहां 96,661 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। महाराष्ट्र में केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के तीन लाख जवानों को तैनात किया गया है।यहां भाजपा के सामने दोबारा सत्ता हासिल करने की चुनौती है। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ रही है, उसका मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से है।

चुनाव प्रचार के दौरान इन दलों ने एक दूसरे पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ा। चुनाव प्रचार में भाजपा ने बाकी दलों को पीछे छोड़ दिया। भाजपा का तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी समेत कई दिग्गज नेता जुटे। 

भाजपा ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने का मुद्दा उछाला जिस पर सियासत गर्म रही। विपक्षी दलों ने इसे लेकर भाजपा को घेरा वहीं भाजपा ने हर रैली में सावरकर को भारत रत्न देने की मांग दोहराई। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने पाकिस्तान और कश्मीर का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया जिसके आगे कांग्रेस-एनसीपी कमजोर नजर आई। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें