फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-शिवसेना में पांच फार्मूले, लेकिन सहमति एक पर भी नहीं

Wed, 25 Sep 2019 04:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • भाजपा 170-118 पर अड़ी, बता रही बढ़ी हुई ताकत
  • शिवसेना ने कहा, 50-50 का वादा निभाएं
  • फार्मूले के साथ 10 ऐसी सीटें, जिन पर दोनों ही अपना दावा छोड़ना नहीं चाहते
विज्ञापन
Fadnavis Thackeray - फोटो : CMO Maharashtra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा-शिवसेना के बीच महाराष्ट्र चुनाव में मिलकर लड़ने के अंतिम दौर में पांच फार्मूले सामने हैं, मगर एक पर भी सहमति नहीं बन पा रही है। भाजपा को देश और राज्य में अपनी बढ़ी हुई शक्ति का अहसास है, वहीं शिवसेना का कहना है कि उसे लोकसभा के वक्त विधानसभा चुनाव के लिए किए गए 50-50 बंटवारे के वादे को निभाना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि फार्मूले के साथ 10 ऐसी सीटें भी हैं जिन पर दोनों ही अपना दावा छोड़ना नहीं चाहते।

विज्ञापन


सोमवार को देर रात मुख्यमंत्री निवास पर दोनों दलों के नेताओं के बीच साढे़ तीन घंटे की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला और मंगलवार को दिन में दोनों दलों के नेता आपसी विचार करते रहे। सूत्र बताते हैं कि भाजपा-शिवसेना पांच फार्मूलों पर बात कर चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा बिग ब्रदर की भूमिका में है और वह 170-118 फार्मूले पर ही राजी है। मगर शिवसेना को यह मंजूर नहीं। वह 50-50 पर अड़ी है।

उसका कहना है कि भाजपा को अपना लोकसभा चुनाव के समय किया वादा पूरा करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करती तो उसे आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है। उधर भाजपा सूत्रों का कहना है कि 26 सितंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुंबई जाएंगे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलकर निर्णायक बात करेंगे। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि शिवसेना अकेले लड़ी तो 70-75 से ज्यादा सीटों पर नहीं जीत पाएगी, जबकि भाजपा अकेले लड़कर 200 के पार जा सकती है।
विज्ञापन


ये हैं पांच फार्मूले 
भाजपा-शिवसेना 135-135, साथी दल-18। 2. भाजपा 170, शिवसेना 118, साथी दल भाजपा के कोटे से। 3. भाजपा 162, शिवसेना-126, साथी दल भाजपा के कोटे से। 4. भाजपा 150, शिवसेना-120, साथी दल-18।  5. भाजपा-145, शिवसेना-125, साथी दल-18

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें