फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election Result: चुनावी नतीजों से उद्धव निराश, बोले- विश्वास नहीं था महाराष्ट्र ऐसा व्यवहार करेगा

Sat, 23 Nov 2024 08:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनावी नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित और समझ से परे हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस महाराष्ट्र ने कोविड के दौरान परिवार के मुखिया की तरह मेरी बात सुनी थी, वह मेरे साथ इस तरह का व्यवहार करेगा। 
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित और समझ से परे हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस महाराष्ट्र ने कोविड के दौरान परिवार के मुखिया की तरह मेरी बात सुनी थी, वह मेरे साथ इस तरह का व्यवहार करेगा।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे अपनी जगह हैं, लेकिन हम महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। उद्धव ने कहा कि भाजपा के बटेंगे तो कटेंगे नारे ने कोई काम नहीं किया। कुछ चीजें धर्म निरपेक्ष होती हैं, जैसे बेरोजगारी और महंगाई। हर कोई इनसे प्रभावित होता है। इसलिए यह नारा कारगर नहीं हुआ। हम चुनाव परिणाम की समीक्षा करेंगे। हार के कारणों पर मंथन करेंगे। 

दो भागों में बंट गई थी शिवसेना
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना उद्धव ने 20 सीटों पर जीत हासिल की है। उद्धव ठाकरे ने 95 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पिछले चुनाव में शिवसेना दो गुटों में नहीं बंटी थी। पिछली बार शिवसेना को 56 सीटें मिली थीं। इस बार शिवसेना के दोनों धड़ों को मिला दें तो सीटों की संख्या 70 के पार हो जाती है। दोनों ही धड़ों को मिले मत प्रतिशत को देखें तो भी इन्हें करीब 23% वोट मिले हैं, जो पिछली बार के 16% वोटों से ज्यादा है।  सीधे तौर पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी का सफलता प्रतिशत बेहतर रहा। शिवसेना के सत्तारूढ़ धड़े ने इस बार 81 सीटों पर चुनाव लड़ा और वह 57 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें