फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सकोली और जलगांव में पीएम मोदी की जनसभा, लातूर और मुंबई में राहुल की रैली

Sun, 13 Oct 2019 08:29 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों को लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा में राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान तेज हो चुका है। महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कांग्रेस की ओर से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभाएं करेंगे। वहीं, हरियाणा में भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को होने वाली भाजपा की रैली को लेकर पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करूंगा। जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। एनडीए हमारे युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसजी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों के आधार पर लोगों के बीच जा रहा है। हम राज्य की सेवा करने के लिए पांच और साल मांगेंगे। 

लातूर और मुंबई में राहुल की रैली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। रविवार को यहां उनकी तीन रैलियां है। दोपहर बाद लातूर के असुआ में कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम. पाटिल के लिए होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद शाम में मुंबई के चांदीवली में पार्टी उम्मीदवार नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें