फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election: शिंदे शिवसेना की शाइना एनसी को लेकर फिसली उद्धव गुट के नेता की जुबान, अब खड़ा हुआ विवाद

Fri, 01 Nov 2024 02:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना-यूबीटी नेता के इस बयान पर खुद शाइना एनसी ने आगे आकर जवाब दिया। उन्होंने अरविंद सावंत पर निशाना साधते हुए कहा, "एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते। एक सक्षम महिला, जो प्रोफेशनल है, आती है राजनीति में, आप उसके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
शाइना एनसी और अरविंद सावंत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं। इस बीच सत्तासीन महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच वाकयुद्ध जारी है। इसी कड़ी में अब कुछ ऐसी बयानबाजी हुई है, जिसे लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। ताजा मामला शिवसेना उद्धव बालासाहेब के नेता अरविंद सावंत से जुड़ा है, जिनकी पत्रकारों से बातचीत के दौरान जुबान फिसल गई। सावंत ने चर्चा में शिंदे शिवसेना की नेता शाइना एनसी को लेकर टिप्पणी कर दी, जिस पर विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना यूबीटी नेता को खुद शाइना एनसी ने आगे आकर जवाब दिया है। 
विज्ञापन


क्या बोले थे उद्धव शिवसेना के नेता?
दरअसल, अरविंद सावंत से पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव में शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर चर्चा के दौरान उन्होंने एक मौके पर कहा, "उसकी हालत देखो न, जिंदगी भर वह भाजपा में रही। अब कहीं नहीं तो इनकी दूसरी पार्टी में गई। और इंपोर्टेड माल नहीं चलता यहां। अपने यहां ओरिजिन माल चलता है। ओरिजिनल माल है हमारा।"

क्या बोलीं शाइना एनसी?
शिवसेना-यूबीटी नेता के इस बयान पर खुद शाइना एनसी ने आगे आकर जवाब दिया। उन्होंने अरविंद सावंत पर निशाना साधते हुए कहा, "एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते। एक सक्षम महिला, जो प्रोफेशनल है, आती है राजनीति में, आप उसके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। 2014 और 2019 में आपके लिए मोदीजी के नेतृत्व में हमने काम किया, इसलिए आपका जो हाल है, वह है। अब जो आप बेहाल होंगे, इस वजह से क्योंकि एक महिला को माल बुलाया।
विज्ञापन


शाइना एनसी से जब इस मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "मैं इन पर एक्शन लूं या न लूं, जनता इनको बेहाल करेगी, क्योंकि उन्होंने माल जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है, एक सशक्त महिला के लिए। मेरे प्रति उनकी क्या है मानसिकता, सोच और विचारधारा, यहां स्पष्ट होता है।" 

उन्होंने आगे कहा, "एक तरफ एकनाथ शिंदे की लाड़की बहन योजना है और दूसरी तरफ पीएम मोदी की उज्ज्ववला, मुद्रा बैंकिंग और आवास योजना है, जिनसे महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। द्रौपदी मुर्मू, एक आदिवासी महिला इस देश की राष्ट्रपति बन जाती हैं। दूसरी तरफ महा विनाश अघाड़ी है, जिनके नेता अरविंद सावंत मुझे इंपोर्टेड माल बुलाते हैं। दरअसल, यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि कांग्रेस विधायक अमीन पटेल की भी मानसिकता है, जो वहां खड़े होकर हंस रहे थे। आप लोगों को नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में माफी मांगनी होगी।"
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें