फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राउत ने नतीजों पर उठाए सवाल; बोले- लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं? अदाणी विवाद पर भी बोले

Sat, 23 Nov 2024 11:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शुरुआती रुझानों के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महायुति गठबंधन पर निशाना साधा। शिवसेना(यूबीटी) नेता ने शिंदे गुट की शिवसेना की जीत पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। गठबंधन ने 200 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं महा विकास अघाड़ी 68 सीटों पर ही सिमट गया है। शुरुआती रुझानों के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महायुति गठबंधन पर निशाना साधा। शिवसेना(यूबीटी) नेता ने शिंदे गुट की शिवसेना की जीत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल उठाया कि एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं? हाल ही में अदाणी समूह पर लगे आरोपों पर भी प्रतिकिया दी। उन्होंने महायुति की जीत के पीछे अदाणी विवाद का हाथ बताया। संजय राउत ने इस नतीजे को मामले से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


शुरुआती रुझानों के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पत्रकारों से बात कीं। उन्होंने कहा, "यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है। ऐसा परिणाम लागू नहीं किया जा सकता है।"

शुरुआती रुझानों पर नजर डाले तो महायुति गठबंधन 220 सीटों पर तो महाविकास अघाड़ी 55 सीटों पर आगे हैं। महायुति गठबंधन में भाजपा 123, शिवसेना 57 और राकांपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महाविकास अघाड़ी कांग्रेस 21 सीटों पर, शिवसेना (यूबीटी) 19, राकांपा (एसपी) 11 सीटों पर आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें