फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांटो और राज करो की राजनीति अब बीते समय की बात, ट्रेलर के बाद अब फिल्म की बारी : मोदी

Sun, 13 Oct 2019 12:36 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में साकोली में रविवार को आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि बांटो औ राज करो की राजनीति अब खत्म हो चुकी है। साथ ही मोदी ने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनावों में जनता ने ट्रेलर देखा था अब पूरी फिल्म की बारी है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि जब पूरी दुनिया चुनौतीपूर्ण समय से गुज रही थी, तब भारत ने मजबूती से इसका सामना किया। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पहले इतना ध्यान नहीं दिया गया जितना इस सरकार ने दिया। 

ग्रामीण विकास पर 25 लाख करोड़ खर्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांवों में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 25 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मोदी ने कहा, 'पहले सरकारी योजनाएं जाति और समुदाय के आधार पर काम करती थीं। मगर मेरी सरकार के लिए सिर्फ आम लोग मायने रखते हैं। हमारी योजनाओं का फोकस किसान, गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग हैं।' 

नए भारत की पहचान बनाने पर काम 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार 'नए भारत' की पहचान बनाने के लिए नई उर्जा के साथ काम कर रही है। इसके लिए वह लोकसभा चुनावों में मिले प्रचंड बहुमत का धन्यवाद करते हैं। 
इससे पहले महाराष्ट्र के जलगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया को नए भारत का नया जोश दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है, उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे करोड़ों देशवासी हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष की भाषा पड़ोसी देश की तरह हो गई है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने उनका रुख स्पष्ट नहीं है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो विपक्ष अपने घोषणापत्र में 370 और तीन तलाक लागू करने की बात लिखे। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं- आपमें अगर हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये एलान करें कि हम अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे। पांच अगस्त के निर्णय को हम बदल देंगे। वर्ना ये घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। 

एक बार फिर फडनवीस के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील

उन्होंने कहा कि हम सभी आने वाले पांच वर्षों के लिए देवेंद्र फडनवीस जी की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं। 

लोकसभा चुनावओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आपने ऐसे भारत के लिए जनादेश दिया था, जो 120 करोड़ भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं के लिए हर संभव प्रयास करे। हम ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारत की आवाज दुनिया की हर ताकत मजबूती से सुन रही हैं। दुनिया का हर देश आज भारत के साथ खड़ा हैं, हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज नया भारत ठान चुका है कि उसे अतीत के अनावश्यक बंधनों में बंधकर नहीं रहना है। आज नया भारत खुद के वर्तमान को मजबूत तक कर ही रहा है, खुद का भविष्य भी तय कर रहा है। बीते कुछ समय से हम लगातार चुनौतियों को चुनौती दे रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें