फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pramod Jadhav Family Tragedy: अपनी नन्ही परी को छोड़ गया सैनिक पिता, हादसा इतना खौफनाक कि कांप जाएगा कलेजा

Mon, 12 Jan 2026 02:24 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतारा।

सार

महाराष्ट्र से एक दिल को कचोटने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। सातारा जिले में एक जवान जो अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए घर छुट्टी लेकर आए थे, उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रमोद की मौत के बाद उनकी पत्नी ने अगले दिन बेटी को जन्म दिया। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में जवान की मौत, अगले दिन बेटी का जन्म - फोटो : फोटो सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सातारा से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिसको जानने के बाद हर किसी की आंखें नम है। एक जवान जो अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए छुट्टी पर आए थे। वो सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनकी जान चली गई।  सैनिक की मौत के बाद उनकी पत्नी ने अगले दिन बेटी को जन्म दिया। अब इस खबर ने पूरे इलाके के साथ सोशल मीडिया पर भी यूजर्स को मायूस कर दिया।

विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी शादी, नहीं देख पाए बेटी का चेहरा
जानकारी के मुताबिक सातारा तालुका के अरेड़ गांव के जवान प्रमोद परशुराम जाधव की शादी अभी एक साल पहले हुई थी। वो अपनी पत्नी के लिए आठ दिनों की छुट्टी लेकर घर आए थे। लोगों के अनुसार प्रमोद परशुराम जाधव अपने आने वाले बच्चे के लिए काफी खुशी थे, लेकिन नियती को कुछ और मंजूर था और वो बिना अपने बच्चे का चेहरा देख इस दुनिया से चले गए। प्रमोद सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत थे और वर्तमान में लद्दाख में तैनात थे।

बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम
दरअसल, शुक्रवार रात (9 जनवरी) को प्रमोद की पत्नी को सातारा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान रात करीब 11:30 बजे वो वाढे फाटा से सातारा की तरफ जा रहे थे, तभी पुराने आरटीओ ऑफिस चौक के पास उनकी बाइक को एक पिकअप ट्रक ने टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद प्रमोद सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट आने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे के अगले दिन बेटी का जन्म
गौरतलब है कि एक तरफ जहां रात में जवान हादसे का शिकार हुआ तो अगले दिन यानी शनिवार (10 जनवरी) को सुबह उनकी पत्नी ने एक बेटी बच्ची को जन्म दिया। लेकिन अफसोस यह था कि जवान प्रमोद अपनी बेटी का चेहरा देखने के लिए वे इस दुनिया में नहीं थे। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। 

ये भी पढ़ें: भारत नहीं आएगी सरबजीत कौर: धर्म बदला... बन गई नूर फातिमा, पाकिस्तान ने वापस भेजने के बजाय कर दिया ये काम
विज्ञापन


आंसुओं के बीच जवान को अंतिम विदाई

इस बीच सबसे दर्दनाक पल वो था, जब शनिवार दोपहर को गांव के श्मशान घाट में जवान प्रमोद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनकी पत्नी को अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल से सीधे स्ट्रेचर पर लाया गया। इस दौरान नवजात बेटी भी परिवार के सदस्य की गोद में थी, जिन्होंने आखिरी विदाई दी गई। इस दौरान पत्नी पूरी तरह से बेसुध नजर आई। उनके विलाप ने वहां मौजूद हर किसी की आंखों को नम कर दिया। 

अन्य वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें