राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बालासाहेब थोराट, नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार जैसे कांग्रेस नेताओं ने राकांपा (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेताओं के साथ बैठकें कीं। हमने सीट बंटवारे का फैसला योग्यता के आधार पर लिया। विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं।