विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के भीतरी इलाकों सहित पश्चिमी तट पर बारिश में कमी आने की संभावना है। इससे महाराष्ट्र और गोवा के लोगों को राहत मिल सकती है।
लगातार भारी बारिश के चलते बेहाल महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर 25 जुलाई से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो सकती है। साथ ही अगले हफ्ते उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पूर्वी और उत्तरी भारत में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के भीतरी इलाकों सहित पश्चिमी तट पर बारिश में कमी आने की संभावना है। इससे महाराष्ट्र और गोवा के लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते कई जगह बाढ़ की स्थिति आ गई है। गुजरात में जुलाई अंत तक तेज बारिश होने और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में 26 जुलाई तक भारी बारिश और इसके बाद कमी आने का अनुमान है।
उत्तर-पूर्व भारत में 25 जुलाई से तेज बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड में 25 से 28 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-28 जुलाई और पंजाब तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27-28 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती है।