फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अलीबाग की महिला के साथ ब्रिटेन से एक करोड़ की ठगी, उपहार देने के नाम पर जालसाजों ने फंसाया

Sat, 19 Nov 2022 03:51 PM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: अलीबाग पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग की एक महिला से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अदालत अधीक्षक महिला ने इस साल जून में यूनाइटेड किंगडम में मैनचेस्टर के निवासी होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। उसने और कुछ अन्य आरोपियों ने जल्द ही उसे फोन करना शुरू कर दिया और दावा किया कि ब्रिटेन से उसके लिए सोने और नकदी में एक उपहार भेजा गया था, लेकिन उसे सीमा शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता होगी। इसलिए उन्होंने उसे 1.12 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने बातचीत ही बंद कर दी। अलीबाग पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें