फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब फडणवीस के सवालों के घेरे में आए आदित्य ठाकरे, अजित पवार ने संभाला मोर्चा

Wed, 26 Feb 2020 09:12 PM IST
योगेश साहू सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई।
विज्ञापन
aditya thackeray - फोटो : twitter
विज्ञापन

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी की दोस्ती जम गई है। एनसीपी के नेता शिवसेना को किसी भी अड़चन में नहीं पड़ने देना चाहते हैं। बुधवार को विधानसभा में इसकी एक बानगी देखने को मिली। प्रश्नोत्तर काल में शिवसेना के युवा नेता और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे विरोधी खेमे के चक्रव्यूह में फंसते, इससे पहले ही एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मोर्चा संभाल लिया।

विज्ञापन


बुधवार को प्रश्नोत्तर काल में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अनुपस्थिति में पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे विपक्ष के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इसी बीच विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें मुसीबत में फंसाने वाला एक सवाल पूछ लिया।

आदित्य कुछ बोल पाते इससे पहले ही अजित पवार ढाल की तरह खड़े हो गए और वरिष्ठ मंत्री होने के नाते उन्होंने बड़ी चालाकी से फडणवीस के सवाल का जवाब दिया। दरअसल, पर्यटन विभाग के कामकाज को लेकर शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने सवाल किया था।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि कोंकण में पर्यटन के विकास को लेकर विधायक वैभव नाइक ने निधि मंजूर कराई थी, लेकिन विकास का काम नहीं हुआ। आदित्य ने जवाब दिया कि यह तकनीकी अड़चन के चलते नहीं हो पाया, लेकिन जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

क्या था फडणवीस का सवाल

विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर सवाल किया कि एशियन बैंक सभी मामलों में कर्ज देता है, लेकिन पर्यटन विकास के लिए नहीं देता है। सरकार इस पर क्या कर रही है? इस पर आदित्य थम गए और दाएं-बाएं देखने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए अजित पवार तुरंत खड़े हुए और मामले में हस्तक्षेप करते हुए स्वयं प्रश्न का जवाब देने लगे।

अजित पवार ने कहा की विपक्ष का यह सवाल महत्वपूर्ण है। सरकार इस मामले में पहले भी बैठक कर चुकी है। विरोधी दल के सुझाव का हम स्वागत करते हैं। जैसा कि आदित्य ठाकरे ने बताया है, सरकार पर्यटन के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें