फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवसेना UBT विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे, विधानसभा में पार्टी नेता बने भास्कर जाधव

Mon, 25 Nov 2024 05:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) की आज हुई बैठक में भास्कर जाधव को विधानसभा में पार्टी का नेता और सुनील प्रभु को मुख्य सचेतक चुना गया। वहीं पार्टी प्रमुख के बेटे और वर्ली से निर्वाचित विधायक आदित्य ठाकरे को शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल का नेता चुना गया।
विज्ञापन
शिवसेना UBT विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में एकतरफ जहां महायुति फिर से सरकार बनाने में जुट गई है, वहीं विपक्ष में मौजूद महा विकास अघाड़ी की घटक दल शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने अपने जीते विधायकों के साथ बैठक कर विधायक दल का नेता, विधानसभा में पार्टी के नेता और मुख्य सचेतक का चुनाव किया है।
विज्ञापन


शिवसेना UBT विधायक दल के नेता चुने गए आदित्य ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) की आज हुई बैठक पर पार्टी नेता अंबादास दानवे ने कहा कि, बैठक में भास्कर जाधव को विधानसभा में पार्टी का नेता और सुनील प्रभु को मुख्य सचेतक चुना गया। आदित्य ठाकरे को शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल का नेता चुना गया।
 

विधानसभा चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन
राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने बाजी मारते हुए 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। महायुति गठबंधन के तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी क्रमश: राज्य की शीर्ष तीन पार्टियां हैं। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही हासिल की है। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें विधानसभा चुनाव में जीती है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अन्य दलों का प्रदर्शन
वहीं राज्य के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाली अन्य राजनीतिक दलों की बात करें, तो इसमें समाजवादी पार्टी ने और जन सुराज्य शक्ति ने दो-दो सीटें जीतीं हैं। जबकि राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, एआईएमआईएम, सीपीआई (एम), पीडब्ल्यूपीआई, राजर्षि साहू विकास अघाड़ी को एक-एक सीटें मिली हैं। वहीं दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें