फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः गर्भ में पल रहे बच्चे का कर रहा था सौदा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 20 Apr 2020 01:47 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गर्भवती महिला
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी एक रिश्तेदार के अजन्मे बच्चे को बेचने की कथित कोशिश में हिरासत में लिया गया। महिला सात महीने की गर्भवती है और कुछ समय पहले अपने पति से अलग हुई है।

विज्ञापन


आरोपी शिवशंकर तगाड़े रंजनगांव शेनपुंजी का रहने वाला है और महिला की शादी वह किसी और व्यक्ति से कराना चाहता था। लेकिन इसमें पहले वाली शादी से अजन्मा बच्चा रोड़ा बन रहा था इसलिए महिला और आरोपी ने जन्म के बाद बच्चे को बेचने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे की इच्छा रखने वाले लोगों से फेसबुक के जरिए संपर्क भी किया था।

महिला एवं बाल कल्याण विभाग को इस संबंध में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को पुलिस ने अजन्मे बच्चे को बेचने की कोशिश को नाकाम कर दिया और तगाड़े को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें