फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पेट्रोल पंप पर घटी अजीबोगरीब घटना, स्कूटी में भर दिया 55,000 का पेट्रोल!

Sun, 25 Sep 2022 01:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ठाणे में हौंडा की एक्टिवा स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए एक ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने 550 रुपये का पेट्रोल भरवाया, लेकिन जब उसने ऑनलाइन पेमेंट किया तो पता चला कि उसके खाते से 55,000 रुपये कट चुके हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल पंपों पर अक्सर कम पेट्रोल भरने की शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे में तो गजब ही हो गया। यहां एक स्कूटी में पेट्रोल भरने के लिए ग्राहक से 55,000 रुपये वसूल लिए गए। जबकि, ग्राहक ने सिर्फ 550 रुपये का पेट्रोल भरवाया था। मामला सामने आते ही पेट्रोल पंप संचालक भी सकते में आ गया। बाद में भूल सुधारते हुए ग्राहक के खाते में बाकी की रकम वापस की गई। 

विज्ञापन


दरअसल, ठाणे में हौंडा की एक्टिवा स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए एक ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने 550 रुपये का पेट्रोल भरवाया, लेकिन जब उसने ऑनलाइन पेमेंट किया तो पता चला कि उसके खाते से 55,000 रुपये कट चुके हैं। इसके बाद उसने पेट्रोल पंप संचालक से इसकी शिकायत की। 

अटेंडेंट की गलती से हुआ पेमेंट 
अब ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर क्यूआर कोट से डिजिटल पेमेंट होता है। यहां भी डिजिटल पेमेंट का ही मामला सामने आया। दरअसल, पेट्रोप पंप अटेंडेंट ने पेट्रोल भरने के बाद गलती से 55,000 रुपये का क्यूआर कोड जनरेट कर दिया। जब ग्राहक ने  उसका पेमेंट किया तो हकीकत सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें