फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 55 नए पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, कुल 4103 जवान संक्रमित, 48 की हुई मौत

Tue, 23 Jun 2020 03:49 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 55 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। पुलिस की ओर से सोमवार को बताया गया, राज्य में अब तक 4103 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 48 की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव मामलों में से 1016 केस एक्टिव हैं। वहीं, 3039 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इस बीच, मुंबई में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) के एक जवान की मौत हुई है। एसआरपीएफ में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में तैनात जवान ने 21 जून को दम तोड़ दिया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है। यहां 1,32,075 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें से 6170 की मौत हुई है।

विज्ञापन


बीएमसी ने 23 लाख का बिल कम कराया

बृह्नमुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) ने लोगों से अपील की है कि अगर निजी अस्पताल उनसे कोरोना के इलाज के ज्यादा पैसे वसूलते हैं तो इसकी शिकायत अधिकारियों से करें। बीएमसी ने पिछले महीने विभिन्न निजी अस्पतालों में ऑडिटर्स की नियुक्ति की थी। तब से इन ऑडिटर्स ने 26 निजी अस्पतालों में 134 शिकायतों का निपटारा किया और करीब 23.42 लाख रुपये का बिल कम कराया।  

कोरोना संक्रमित धनंजय मुंडे को अस्पताल से मिली छुट्टी

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे कोविड-19 से उबर गए हैं। सोमवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुंडे को 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए लोगों को धन्यवाद कहा। मुंडे ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मैं अपने गांव बीड जा रहा हूं। ध्यान रहे कि इससे पहले महाराष्ट्र के दो मंत्री अशोक चव्हाण (कांग्रेस) और जितेंद्र आव्हाड (एनसीपी) भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। हालांकि बाद में दोनों स्वस्थ हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें