महाराष्ट्र के भांडुप में सावित्रिबाई फुले मैटरनिटी अस्पताल में पिछले तीन दिनों में चार नवजात शिशुओं की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सेप्टिक शॉक (पूरे शरीर में इंफेक्शन) की वजह से इनकी मौत हुई है।
शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने चिकित्सा अधिकारी को सस्पेंड करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की घोषणा की है।