पैरोल पर जेल से बाहर आकर फिर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस ने तीन टीमों को लगा दिया। बुधवार शाम उसे गागोडे गांव के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गुरुवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी होगी। आरोपी पाटिल इससे पहले भी रेप के केस में दोषी करार दिया जा चुका है। फिलहाल, वह अलीबाग जेल में सजा काट रहा है और 10 दिन की पैरोल पर बाहर आया था।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
स्थानीय लोगों ने बुधवार को पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन भी किया। उद्योग राज्यमंत्री अदिति तटकरे ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ मिल सके।