फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: लड़की का पीछा करने पर 24 वर्षीय युवक को 22 महीन की जेल

Sun, 28 Feb 2021 04:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ठाणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे की एक विशेष अदालत ने 24 वर्षीय युवक को लगातार एक लड़की का पीछा करने के मामले 22 महीने कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (पीछा करना) और पॉक्सो कानून के तहत युवक को दोषी करार देते हुए जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


हाल ही में पारित आदेश के आधार पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरआर वैष्णव ने दोषी सुनील कुमार दुखीलाल जायसवाल पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। अतिरिक्त लोक अभियोजक उज्जवला मोहोलकर ने अदालत को बताया कि युवक लगातार एक लड़की का पीछा करता था। लड़की के पिता ने जून 2016 में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें