महाराष्ट्र में कोविड-19 के नियमों को अनदेखा कर पार्टी कर रहे 14 लोग गिरफ्तार
- फोटो : ट्विटर
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कुछ लोग कोविड-19 के नियमों को अनदेखा कर पार्टी कर रहे थे। इस बात की सूचना मिलते ही जिले के अलीबाग इलाके में पुलिस पहुंच गई और मौके से कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि 27 फरवरी को सूचना मिलने के बाद कलोटे गांव में एक फार्म हाउस पर छापा मारा गया था, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।
उन्होंने कहा, ‘वह लोग संगीत बजा रहे थे, हुक्का पी रहे थे और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। वह मास्क तक नहीं पहने हुए थे। ऐसे में फार्म हाउस के प्रबंधक सहित 13 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।’