फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नवरात्र महालक्ष्मी मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर आने वाली लड़कियों के लिए नो एंट्री

Tue, 02 Oct 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महालक्ष्मी मंदिर
विज्ञापन

नवरात्र 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी बीच खबर महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से आ रही है। इस मंदिर में नवरात्र के दौरान शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट में मंदिर में प्रवेश पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


वेस्टर्न महाराष्ट्र देवस्थान कमेटी ने नवरात्र में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी किया है।डब्ल्यूएमडीसी अध्यक्ष महेश जाधव ने कहा कि नवरात्र के दौरान शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट में लड़कियों और महिलाओं को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।अगर कोई भक्त छोटे कपड़े पहनकर आ भी जाता है तो मंदिर प्रशासन की तरफ से उसे कपड़े बदलने के लिए कमरा प्रदान किया जाएगा।
 
गौरतलब है कि 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र उत्सव का शुरुआत होने जा रहा है। इसी के मद्देनजर देवस्थान प्रबंधन समिति, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोल्हापुर ने मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि यह प्रवेश सिर्फ महालक्ष्मी मंदिर में नहीं बल्कि महाराष्ट्र देवस्तान समिति के अंतर्गत आने वाले 3000 मंदिरों में लागू किए जाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


बता दें कि मंदिर में ड्रेस कोड लागू किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले दक्षिण भारत के मंदिरों में भी इस तरह के नियम लागू किए जा चुके हैं।  साल 2016 में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने इस संबंध में मंदिर प्रशासन को आदेश दिया था कि जींस, बरमूडा या स्कर्ट पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश ना दिया जाए।

हालांकि बाद में राज्य सरकार के विरोध मद्रास हाईकोर्ट ने कोर्ट इस आदेश पर रोक लगा दी थी। बहरहाल अभी भी तिरुपति बालाजी मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के छोटे कपड़े पहनने पर रोक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें