फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: प्रयागराज कुंभ के लिए मिल रही महंगी टिकट, इन ट्रिक्स के जरिए मिल सकती है सस्ती फ्लाइट टिकट

Wed, 12 Feb 2025 09:59 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्लाइट टिकट बुक करने के पहले अक्सर लोग कई बार अपने जरूरत के हिसाब से फ्लाइट टिकट का किराया और समय चेक करते है। आमतौर पर यात्रियों को ऐसे करने से पहले बचना चाहिए।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में स्नान करने जाने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब हर दिन संगमनगरी के लिए कूच कर रहा है। बस ट्रेन और फ्लाइट लगातार भर कर जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली से प्रयागराज मार्ग के लिए सामान्य दिनों में फ्लाइट की टिकट 4 से 5 हजार रुपये हुआ करती थी। लेकिन मौजूदा समय में इनकी कीमत 13 से 80 हजार तक हो चुकी है। सामान्य दिनों की तुलना में टिकट के दामों में 3 से 5 गुना वृद्धि हुई है। ऐसे में अगर आप फ्लाइट से प्रयागराज जाने की सोच रहे हैं, लेकिन फ्लाइट के दाम देखकर घबरा रहे हैं? आइए आज हम आपको बताने जा कुछ ऐसे आसान से ट्रिक, जिन्हें अपनाकर आप फ्लाइट टिकट पर भारी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन


फ्लाइट टिकट बुक करने के पहले अक्सर लोग कई बार अपने जरूरत के हिसाब से फ्लाइट टिकट का किराया और समय चेक करते है। आमतौर पर यात्रियों को ऐसे करने से पहले बचना चाहिए। क्योंकि फ्लाइट टिकट बार-बार चेक करने से इसकी कीमतें डिमांड के हिसाब से बढ़ती चली जाती हैं। जब दिन और समय फाइनल हो जाए तभी फ्लाइट टिकट को चेक करना चाहिए।

यात्रा से पहले फ्लाइट टिकट को हमेशा ब्राउजर incognito mode में ही सर्च करना चाहिए। क्योंकि नॉर्मल ब्राउजर पर सर्च करने पर कई बार ये आपकी सर्च हिस्ट्री के हिसाब से टिकट महं दिखाता है। बुकिंग से पहले skyscanner.com जैसी साइट्स पर फ्लाइट टिकट की तुलना कर सकते है। आमतौर पर हफ्ते के बीच के दिनों (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार) को दूसरे दिनों के मुकाबले मांग कम होने के कारण थोड़ी सस्ती फ्लाइट टिकट मिल जाती है। वहीं, जिस दिन आपको सफर करना है, उसके 48 घंटे से 24 घंटे के बीच भी थोड़े सस्ते फ्लाइट टिकट मिलने की थोड़ी संभावना होती है।
विज्ञापन


होटल और परिवहन की कीमतों में भी वृद्धि
प्रयागराज महाकुंभ में महज फ्लाइट टिकट ही महंगे नहीं हुए हैं, बल्कि होटल और परिवहन की कीमतों में भी काफी उछाल देखा गया है। इससे श्रद्धालुओं के बजट पर असर पड़ रहा है। महाकुंभ के चलते ट्रेनों में भी काफी भीड़ है। लोग महाकुंभ में पहुंचने के लिए अधिक कीमत पर तत्काल टिकट खरीद रहे हैं। वहीं, आरक्षित ट्रेनों में सीट मिलने में भी परेशानी हो रही है और वेटिंग टिकट भी कई दिनों तक मिल रहे हैं। दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट्स की कीमतें बहुत बढ़ गई है। इंडिगो की फ्लाइट की कीमत 10,936 रुपये से लेकर 28,887 रुपये तक हो गई है। जबकि एलायंस एयर का टिकट 13,094 रुपये से 20,444 रुपये के बीच था। वहीं, अकासा एयर की उड़ानें 13,712 रुपये से 15,578 रुपये तक मिल रही थीं। इसके अलावा, स्पाइसजेट की फ्लाइट्स की कीमत 30,971 रुपये से 78,015 रुपये तक थी, और एयर इंडिया की उड़ान की कीमत 78,001 रुपये से अधिक देखी गई है।

महाकुंभ के बाद दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट्स की कीमतें कम हो जाएंगी। अकासा एयर की फ्लाइट की कीमत 4,059 रुपये से अधिक होगी, जबकि इंडिगो का टिकट 4,059 रुपये से 9,888 रुपये के बीच रहेगा। स्पाइसजेट की उड़ानें 4,121 रुपये से लेकर 13,842 रुपये तक मिलेंगी, और एयर इंडिया की फ्लाइट्स की कीमत 4,201 रुपये से 24,906 रुपये तक होगी। एलायंस एयर की टिकट कीमत 5,114 रुपये से 5,639 रुपये के बीच रहेंगी।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें