फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahadev App: दुबई स्थित हवाला कारोबारी की 580 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां अटैच, प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

Sat, 02 Mar 2024 06:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने 1.86 करोड़ रुपये समेत 3.64 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं भी बरामद कीं। इस मामले में 28 फरवरी को कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और रायपुर के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे गए थे। 

विज्ञापन
महादेव एप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव एप से जुड़े धनशोधन मामले में हाल ही में मारे गए छापों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुबई स्थित हवाला कारोबारी हरि शंकर टिबरेवाल की 580.78 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां अटैच की हैं। ईडी ने 1.86 करोड़ रुपये समेत 3.64 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं भी बरामद कीं। इस मामले में 28 फरवरी को कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और रायपुर के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे गए थे। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न उच्च पदस्थ नेताओं और नौकरशाहों की कथित संलिप्तता का पता चला है। जांच एजेंसी ने इस मामले में हवाला कारोबारी टिबरेवाल की पहचान की, जो कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल दुबई में रहता है। टिबरेवाल ने महादेव एप के प्रवर्तकों के साथ साझेदारी की। वह अवैध सट्टेबाजी एप स्काईएक्सचेंज का मालिक व संचालक भी है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उसकी प्रतिभूतियां जब्त की हैं। इस मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें