पीएम मोदी ने कहा कि मजूली में असम का पहला हैलीपोड भी बन चुका है। अब मजूलीवासियों को सड़क का तेज और सुरक्षित विकल्प मिलने जा रहा है। आपकी वर्षों पुरानी मांग आज पुल के भूमिपूजन के साथ पूरी होनी शुरू हो गई है। कालीबाड़ी घाट से जोरहाट को जोड़ने वाला आठ किलोमीटर का ये पुल मजूलीवासियों की जीवन रेखा बनेगा। ये पुल आपके लिए सुविधा और संभावनाओं का सेतु बनने वाला है।
असमवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया...
प्रधानमंत्री मोदी ने पुरानी सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि गुलामी के कालखंड में भी असम देश के संपन्न और अधिक राजस्व देने वाले राज्यों में से था। कनेक्टिविटी का नेटवर्क असम की समृद्धि का बड़ा कारण था। आजादी के बाद इस इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना जरूरी था, लेकिन इन्हें अपने ही हाल पर छोड़ दिया गया।
पीएम बोले, असम का विकास हमारी प्राथमिकता
अब असम का विकास प्राथमिकता में भी है, इसके लिए दिन रात प्रयास भी हो रहा है। बीते 5 वर्षों में असम की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को फिर से स्थापित करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं।
असम और नार्थ ईस्ट की वाटर, रेलवे, हाईवे कनेक्टिविटी के साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी भी उतनी जी जरूरी है। इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी लगातर काम हो रहा है।अब सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट का पहला और देश का छठा डेटा सेंटर भी बनने वाला है।
इंटरनेट कनेक्टिविटी पर तेजी से हो रहा है काम
मोदी ने कहा कि असम और नॉर्थ ईस्ट में इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी लगातार काम हो रहा है।अब सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट का पहला और देश का छठा डेटा सेंटर भी बनने वाला है। ये सेंटर नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों के लिए डेटा सेंटर हब के रूप में काम करेगा
पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के साथ आज असम और नॉर्थ ईस्ट सहित पूरे देश में सरकार काम कर रही है। ब्रह्मपुत्र के ईर्द-गिर्द समृद्ध हुई असमिया संस्कृति, अध्यात्म, जनजातियों की समृद्ध परंपरा और बायोडायवर्सिटी हमारी गौरव गाथा है।