फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Woman Killed 6 Kids: महिला ने 6 बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला, खुद भी जान देने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने बचाया  

Tue, 31 May 2022 07:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मंगलवार को एक 30 वर्षीय महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जिसने घरेलू कलह के बाद महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के एक गांव में 18 महीने से 10 साल की उम्र के अपने छह बच्चों को एक कुएं में फेंक कर हत्या कर दी थी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी रूना चिखुरी साहनी ने सोमवार दोपहर मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाड तालुका के खारावली गांव में पांच लड़कियों सहित अपने बच्चों को एक कुएं में फेंक दिया और बाद में आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय निवासियों ने उन्हें बचा लिया।

विज्ञापन


आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने अपराध कबूल कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि 18 महीने से 10 साल की उम्र के बच्चे गांव वालों द्वारा बाहर निकालने से पहले ही डूब गए थे। जांच में पता चला है कि आरोपी महिला ने पति से बहस के बाद गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। पति की शराब की लत को लेकर पति-पत्नी अक्सर झगड़ते थे। अपने बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर जलाशय में कूदने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग महिला को थाने लाए।

उन्होंने कहा कि साहनी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और काम की तलाश में महाराष्ट्र आया था। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें