फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh: महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत, कम होगा हवाई किराया? उड़ेंगी 81 विशेष उड़ानें

Mon, 27 Jan 2025 03:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौनी अमावस्या के शाही स्नान के चलते प्रयागराज के हवाई किराए आसमान छू रहे है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली या चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों से प्रयागराज के बमरौली हवाई अड्डे के लिए एकतरफा टिकट की कीमत 50,000 रुपये से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
Maha Kumbh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग संगमनगरी में पहुंच रहे है। कुंभ में पहुंचने के लिए ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है, वहीं हवाई सफर की करें तो यह काफी महंगा हो गया है। शाही स्नान पर हवाई किराया आसमान छूने लगा है। देश के कई प्रमुख शहरों से आने-जाने का किराया प्रति पैसेंजर 50 हजार रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या की करें तो इस दिन प्रयागराज आने-जाने की टिकट 50 हजार रुपये से ज्यादा तक की हो गई है। अलग-अलग ट्रैवल पोर्टल के अनुसार किराये में थोड़ा-बहुत अंतर भी आ रहा है। ऐसे में अब आदमी को राहत देने के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाई जाने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, मौनी अमावस्या के शाही स्नान के चलते प्रयागराज के हवाई किराए आसमान छू रहे है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली या चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों से प्रयागराज के बमरौली हवाई अड्डे के लिए एकतरफा टिकट की कीमत 50,000 रुपये से ज्यादा हो गई है। दिल्ली और मुंबई के अलावा देश के अन्य शहरों से भी प्रयागराज तक आने-जाने का किराया बढ़ गया है। बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई आदि जगह से भी हवाई किराये की लगभग यही स्थिति है। 29 जनवरी के अलावा दूसरे शाही स्नान पर भी किराये में तेजी आई है। इन तारीखों पर प्रयागराज आने-जाने का किराया 40 हजार रुपये से ऊपर तक पहुंच गया है

बढ़ते हवाई किराए को देखते हुए विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने प्रयागराज के लिए उड़ान भरने वाली एयरलाइनों को हवाई किराए तर्कसंगत करने के निर्देश दिए हैं। नियामक ने एयरलाइनों से अपनी फ्लाइट की संख्या बढ़ाने और मांग को पूरा करने के लिए टिकट की कीमतों को नियंत्रित करने का आग्रह किया है। डीजीसीए ने प्रयागराज के लिए 81 अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी दी है, ताकि मांग को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही अब संगम नगरी में देश के विभिन्न हिस्सों से 132 उड़ानें होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि महाकुंभ मेले में 29 जनवरी को 5 करोड़ से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ट्रेन और बस का विकल्प
देशभर के श्रद्धालुओं के पास प्रयागराज की यात्रा के लिए ट्रेन और बस सेवाओं का विकल्प है। कई राज्यों के कई शहरों से प्रयागराज के लिए बस सेवाएं शुरू हुई हैं। इसमें कई ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए विभिन्न राज्यों के शहरों से प्रयागराज के लिए बस की टिकट उपलब्ध है। इसके अलावा रेलवे ने भी महाकुम्भ मेला को देखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। मौनी अमावस्या पर रेलवे 150 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा प्रयागराज होकर सैकड़ों ट्रेनें गुजरती हैं,इनमें भी टिकट की उपलब्धता को देखते हुए बुकिंग की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें