फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला:पुणे में बनेगी विश्व स्तरीय राजीव गांधी साइंस डिस्कवरी सिटी, महाराष्ट्र सरकार ने दी अनुमति

Thu, 02 Sep 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में विश्व स्तरीय विज्ञान आविष्कार शहर बनाने का फैसला किया गया है। बुधवार को महाराष्ट्र कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी। शहर का नाम पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा। इस परियोजना पर 191 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे का पिंपरी चिंचवाड़ अब खास नाम से जाना जाएगा। बुधवार को उद्धव कैबिनेट की बैठक में पिंपरी चिंचवाड़ को विश्व स्तरीय विज्ञान आविष्कार शहर बनाने का निर्णय लिया गया है। इस शहर का नाम पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा। इस परियोजना पर 191 करोड़ रुपये की लागत आएगी। महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि छात्रों को तकनीकी जानकारी और ज्ञान बढ़ाने के लिए राज्य में विश्व स्तरीय भारत रत्न राजीव गांधी साइंस डिस्कवरी सिटी की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें