फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अजित पवार-प्रफुल्ल पटेल ने अमित शाह से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर बोले- एक-दो दिन में हो जाएगा साफ

Thu, 13 Jul 2023 06:29 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि  अभी महाराष्ट्र में तीन पार्टी की सरकार है। कैबिनेट विस्तार को लेकर काम चल रहा है। इसमें कोई बड़ी परेशानी नहीं है। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल बुधवार शाम दिल्ली पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बताया गया है कि दोनों नेताओं ने शाह के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम शिष्टाचार भेंट के लिए यहां आए थे।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर पटेल ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हमारी मुलाकात हुई थी। अभी महाराष्ट्र में तीन पार्टी की सरकार है। इसलिए कैबिनेट विस्तार को लेकर काम चल रहा है। इसमें बहुत बड़ी परेशानी नहीं है। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर चिदंबरम का तंज
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार है। लेकिन ट्रिपल इंजन वाली सरकार की स्थिति, तीन पैरों वाले जानवर की तरह लगती है जो 100 मीटर की दौड़ जीतने की कोशिश कर रहा हो।
विज्ञापन




उन्होंने आगे लिखा, महाराष्ट्र में नौ नए मंत्रियों के पास कोई काम नहीं है, क्योंकि अभी तक उन्हें विभाग आवंटित नहीं किए गए हैं। देवेंद्र फडणवीस सहित 20 अन्य मंत्रियों में से कोई भी विभाग छोड़ने को तैयार नहीं है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने समाधान सुझाया कि महाराष्ट्र सरकार को घोषणा करना चाहिए कि नौ नए मंत्री बिना विभाग वाले मंत्री होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें