फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gram Panchayat Elections: पिता ने जीत लिया गुजरात, बेटी का पैनल हार गया ग्राम पंचायत चुनाव

Wed, 21 Dec 2022 06:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा सुरेंद्र मिश्र, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में जलगांव जिले की मोहाड़ी ग्राम पंचायत चुनाव में पाटिल की बेटी भाविनी पाटिल तो जीत गई, लेकिन उनका पैनल हार गया।
विज्ञापन
सीआर पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का जादू महाराष्ट्र में नहीं चला। महाराष्ट्र में जलगांव जिले की मोहाड़ी ग्राम पंचायत चुनाव में पाटिल की बेटी भाविनी पाटिल तो जीत गई, लेकिन उनका पैनल हार गया। मंगलवार को महाराष्ट्र में 7,135 ग्राम पंचायतों के चुनाव नतीजे घोषित किए गए। भाविनी पाटिल जलगांव जिले की जामनेर तालुका स्थित मोहाड़ी ग्राम पंचायत के चुनाव में अपने पैनल के साथ मैदान में उतरीं थी। उनका मुकाबला शरद पाटिल के लोकशाही ग्राम उन्नति पैनल से था। मंगलवार को घोषित नतीजों में भाविनी ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव तो जीत गईं, लेकिन उनका पैनल हार गया। वहीं, शरद पाटिल के लोकशाही उन्नति पैनल ने ग्राम पंचायत के 10 सदस्यों में से सात सीटों पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें