फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम के जाल में फंसा छात्र, फांसी पर लटककर दी जान

Thu, 31 Aug 2017 04:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
तमिलनाडु के मदुराई में ब्लू व्हेल के खूनी खेल में एक 19 वर्षीय बच्चे की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस छात्र की आत्महत्या की जांच कर रही है। बता दें कि कॉलेज छात्र  ब्लू व्हेल गेम चैलेंज के प्रभाव में आकर फांसी पर लटक गया। यही नहीं उसके हाथ में ब्लू व्हेल का चिह्न भी देखा गया।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए छात्र ने अपनी मां की साड़ी का इस्तेमाल किया। बता दें कि पुलिस इस मामले में उस व्हट्सएप ग्रुप की भी जांच कर रही है जिसके प्रभाव में आकर उसने यह कदम उठाया।

पढ़ें- ब्लू व्हेल चैलेंज की 'मास्टरमाइंड' बोली-टास्क पूरा न किया तो जान से मार दूंगी    

हालांकि मदुराई एसपी ने कहा कि 'इस आत्महत्या के पीछे ब्लू व्हेल चैलेंज है। हम छात्र के मोबाईल की तलाश कर रहे हैं और इसके साथ ही छात्र की मां द्वारा बताए गए व्हट्सएप ग्रुप के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाने कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'इस गेम के खिलाफ हम लोगों में जागरुकता का अभियान शुरू कर रहे हैं। इस मामले में हम स्पेशल सेल का गठन करेंगे जो कॉलेज और स्कूल छात्रों को इस खतरनाक गेम के बारे में बताएंगे।' 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें