फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी के हत्यारे को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने दी पैरोल

Thu, 01 Mar 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजीव गांधी
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने बड़ा फैसला किया है। बेंच ने हत्या के अपराधी रविचंद्रन को 2 हफ्तों की पैरोल दी है। आपको बता दें कि 21 मई 1991 को राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में एक धमाके में मौत हो गई थी।

विज्ञापन

 


तीस साल की एक नाटी, काली और गठीली लड़की चंदन का एक हार ले कर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरफ बढ़ी थी, जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए झुकी, कानों को बहरा कर देने वाला धमाका हुआ था। इस मामले के मुख्य अभियुक्त शिवरासन और उसके साथियों ने गिरफ्तार होने से पहले साइनाइड खा लिया था।

राजीव की राजनीति में कोई रूचि नहीं थी, वह एक एयरलाइन में पायलट की नौकरी करते थे। इमरजेंसी के बाद जब इन्दिरा गांधी को सत्ता छोड़नी पड़ी थी, तब कुछ समय के लिए राजीव परिवार के साथ विदेश में रहने चले गए थे। 
विज्ञापन


1980 में छोटे भाई संजय गांधी की एक हवाई जहाज दुर्घटना में मौत के बाद इंदिरा को सहयोग देने के लिए 1982 में राजीव गांधी राजनीति में आए और 31 अक्टूबर 1984 में आतंकवादियों द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की हत्या किए जाने के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें