फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका: 100% वीवीपीएटी गिनती की याचिका खारिज; कोलाथुर में मिली थी हार

Thu, 03 Sep 2026 12:22 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

मद्रास हाईकोर्ट ने एमके स्टालिन की कोलाथुर सीट पर 100% वीवीपीएटी गिनती की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। स्टालिन ने ईवीएम-वीवीपीएटी में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया था। आखिर कोर्ट ने उनकी मांग क्यों ठुकराई और कोलाथुर में क्या हुआ था? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
वीवीपीएटी की 100% गिनती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा सीट से जुड़े चुनावी मामले में मद्रास हाईकोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने गुरुवार को उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में 100 फीसदी वीवीपीएटी पर्चियों की गिनती कराने की मांग की थी। स्टालिन ने अपनी याचिका में चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए 14 ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों के सत्यापन में विसंगतियां मिलने का दावा किया था। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में इस्तेमाल की गई सभी ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का दोबारा सत्यापन कराने की मांग भी की थी।

हाईकोर्ट के फैसले से क्या बदला?

मद्रास हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद स्टालिन की ओर से कोलाथुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने की मौजूदा कानूनी मांग को राहत नहीं मिली। उनकी याचिका में उठाई गई 100 फीसदी वीवीपीएटी गिनती, सभी मशीनों के दोबारा सत्यापन, पुनर्गणना और खुद को विजेता घोषित करने जैसी मांगें अदालत ने स्वीकार नहीं कीं।

स्टालिन ने क्या मांग की थी?

याचिका में स्टालिन ने वोटों की दोबारा गिनती कराने और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के विधायक वीएस बाबू की जीत को रद्द करने की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने खुद को कोलाथुर सीट से विजेता घोषित करने की अपील भी अदालत से की थी। स्टालिन का दावा था कि मतदान प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के कारण चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ। इसी आधार पर उन्होंने सभी मतदान मशीनों की दोबारा जांच और VVPAT पर्चियों की शत-प्रतिशत गिनती की मांग उठाई थी।

2026 में स्टालिन के गढ़ में पलट गया चुनावी परिणाम

2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कोलाथुर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। स्टालिन को नवगठित टीवीके के उम्मीदवार वीएस बाबू ने 8,795 वोटों के अंतर से हराया। कोलाथुर को स्टालिन का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। वह इस सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके थे और चौथी बार भी जीत की कोशिश में थे, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के बावजूद स्टालिन ने मतदाताओं का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि डीएमके गठबंधन को 1.54 करोड़ से अधिक वोट मिले और विजेता दल के मुकाबले वोटों का अंतर महज 3.52 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


कोलाथुर में जीत के बाद वीएस बाबू ने अपनी सफलता का श्रेय पार्टी प्रमुख विजय और स्थानीय स्तर पर लोगों से अपने जुड़ाव को दिया था। उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती थी और इसी वजह से उन्हें जीत मिली। बाबू ने यह भी कहा था कि वह इसी क्षेत्र में पले-बढ़े हैं और स्थानीय लोगों की नब्ज को समझते हैं। उनके मुताबिक, स्टालिन को कोलाथुर के स्थानीय लोगों के साथ ज्यादा जुड़ना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें