दिल्ली की मादीपुर विधानसभा सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा का हिस्सा है। मादीपुर विधानसभा की आरक्षित सीट पर भाजपा का ट्रैक-रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कांग्रेस ने इस सीट पर 15 वर्षों तक राज किया है। 2020 में यहां से आप के गिरीश सोनी जीते थे। आप ने इस बार विधानसभा उपाध्यक्ष और तीन बार मंगोलपुरी सीट से जीत चुकीं राखी बिड़लान को मादीपुर से टिकट दिया है। भाजपा से कैलाश गंगवाल तो कांग्रेस से जयप्रकाश पंवार उम्मीदवार हैं। बता दें कि, मादीपुर सीट पर कुल नौ उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
2020 में आप को मिला था जनादेश
2020 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। मादीपुर की बात करें तो इस सीट पर फिर से आप के मौजूदा विधायक गिरीश सोनी ने जीत हासिल की। आप ने भाजपा के कैलाश सांकला को 22,719 वोटों से हरा दिया था। आप उम्मीदवार को 64440 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार को 41721 वोट मिले।