फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत, देवास रोड पर चैंबर सफाई के समय हादसा

Sun, 01 Nov 2026 03:39 AM IST
अमन तिवारी एएनआई, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा के वेस्ट चेंबर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। यहां चेंबर में उतरे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बचाव के लिए अंदर गए दो अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
जहरीली गैस का कहर: उज्जैन में चार होटल कर्मियों की मौत, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड पर स्थित 'होटल श्री गंगा' में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होटल के वेस्ट चेंबर (कचरा टैंक) की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने के प्रयास में चेंबर में उतरे दो अन्य लोग भी बीमार पड़ गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, होटल के कर्मचारी और कुछ अन्य लोग बचे हुए खाने और कचरे को इकट्ठा करने वाले चेंबर में उतरे थे। संभवतः इस दौरान वहां अचानक गैस का रिसाव हुआ, जिसकी वजह से फर्श पर अत्यधिक फिसलन हो गई और कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़े। एसपी ने बताया कि अंदर गिरे लोगों की मदद के लिए जो अन्य लोग चेंबर में घुसे, वे भी बेहोश हो गए। सूचना मिलने पर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को होश में लाने के लिए मौके पर ही सीपीआर भी दिया। बचाए गए लोगों की हालत स्थिर है, जबकि चार लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चक्रवात अर्नब: ओडिशा के गंजम-गजपति में बाढ़ के हालात सुधरे, आंध्र प्रदेश में 4,764 करोड़ के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन


जिले के कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि होटल परिसर में खाने के कचरे का एक टैंक है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहले दो लोग सफाई के लिए टैंक में उतरे थे। इसके बाद उन्हें बचाने के चक्कर में दो और लोग अंदर चले गए। कलेक्टर ने पुष्टि की कि इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और पूरा मामला क्या था, इसको लेकर प्रशासन जानकारी जुटाने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें