भोपाल एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के ताजा हालातों को लेकर कहा कि ये शुरूआत है इस प्रकार सिंधिया जी की, ये अन्य प्रदेशों में भी जाएगी।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, हम अपना बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
Resolution passed in the Congress legislative party meet in Bhopal today: We unanimously express gratitude to Congress president that she expelled #JyotiradityaScindia from the primary membership of the party. #MadhyaPradesh https://t.co/WRq1jPNlKP
Shobha Oza, Congress: Meeting (legislative part meet) was good. All Congress MLAs, including independents, were present. We have the number,we'll fight this together. MLAs who were rounded up were told that Scindia ji has to demand a Rajya Sabha seat so they need to come together pic.twitter.com/ASRjfmWzNI
Madhya Pradesh: BJP's legislative party meeting is underway at the party office in Bhopal. Union Minister & MP from Damoh, Prahlad Patel and other senior leaders of the party are also present. pic.twitter.com/TUIEluhDUH
#JyotiradityaScindia arrives at his residence in Delhi. He resigned from Congress party earlier today. pic.twitter.com/y4r60QwghU
Another Madhya Pradesh Congress MLA, Manoj Choudhary (Hatpipliya constituency in Dewas) has tendered his resignation as member of legislative Assembly. Total Congress MLAs who have resigned are 22 now. https://t.co/8n02rFI2wX
Chief Minister Kamal Nath writes to Madhya Pradesh Governor, recommends the immediate removal of six ministers. pic.twitter.com/wcUxg6LKLt
शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के विधयकों में से एक बुसाहू लाल ने कांफ्रेंस में कहा कि मैंने कांग्रेस से और साथ ही राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं।
कमलनाथ सरकार के कामकाज से तंग आकर कांग्रेस के अधिकांश विधायक आने वाले दिनों में कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे। मुझे कांग्रेस द्वारा प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। मैंने किसी के दबाव में इस्तीफा नहीं दिया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जिस तरह से मध्यप्रदेश के माफियाओं पर कार्रवाई की है, उससे भाजपा डर गई है। इसी कारण सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। सिंधिया समर्थक विधायकों के बंगलूरू जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे पास ये जानकारी और प्रमाण हैं कि जो तीन चार्टर्ड प्लेन बेंगलूरू गए थे, उसकी व्यवस्था भाजपा ने की थी। प्लेन में भाजपा के विधायक भी बैठे थे।
उन्होंने कहा, भाजपा हर काम में बंगलूरू का ही क्यों इस्तेमाल करती है, वहां की सरकार क्यों सुरक्षा में लगाई जाती है? यह जनादेश को पलटने का संकेत है। एमपी में माफिया पर कार्रवाई के कारण भाजपा के नेता घबराए हुए हैं। शिवराज सरकार ने 15 साल तक घोटाले किए, इसकी परतें खुल रही हैं। हनी ट्रैप की भी परतें खुलेंगी, इसलिए ये साजिश की जा रही है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मध्यप्रदेश के छह राज्य मंत्री सहित 19 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।
मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के बेटे और पूर्व सांसद अरुण यादव ने कहा कि आने वाला वक़्त अपने स्वार्थों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के 15 वर्षों तक किए गए ईमानदारी पूर्ण जमीनी संघर्ष के बाद पाई सत्ता को अपने निजी स्वार्थों के लिए झोंक देने वाले जयचंदों-मीर जाफरों को कड़ा सबक सिखाएगा।
आज ज्योतिरादित्य ने उसी घिनौनी विचारधारा के साथ एक बार पुनः खड़े होकर अपने पूर्वजों को सलामी दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपनाए गए चरित्र को लेकर मुझे जरा भी अफसोस नहीं है। सिंधिया खानदान ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी अंग्रेज हुकूमत और उनका साथ देने वाली विचारधारा की पंक्ति में खड़े होकर उनकी मदद की थी।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सिंधिया जी कांग्रेस पार्टी में कई वरिष्ठ पदों पर रहे और उनका सम्मान किया, शायद मोदी जी द्वारा दिए गए मंत्रियों के प्रस्ताव के कारण उन्हें लालच आ गया। हम जानते हैं कि उनका परिवार दशकों से भाजपा से जुड़ा हुआ है, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा नुकसान है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, यह वास्तव में हमारी पार्टी के लिए एक नुकसान होगा और मुझे नहीं लगता कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बच पाएगी। यह भाजपा की वर्तमान राजनीति है, हमेशा विपक्षी दलों को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश करती है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया कांग्रेस में थे तो महाराजा थे, कांग्रेस छोड़ी तो माफिया हो गए?
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद उनके समर्थक विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निष्कासित करने की मंजूरी दे दी है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि "बड़े भाई स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः वंदन। रिश्तों की पाठशाला में भाई-बहन ही पहले ऐसे सहपाठी होते हैं जो जीवन के हर पड़ाव पर हमेशा सुख-दुःख के साथी होते हैं। दादा, आपकी कमी जीवन में हमेशा बनी रहेगी।"
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में नौ मार्च की तारीख लिखी हुई है यानी उन्होंने कल ही इस्तीफा तैयार कर लिया था।
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यह मत सोचो मध्यप्रदेश सरकार बच रही है। ऐसा लगता है कि कमलनाथ सरकार गिर रही है।
भोपाल में भाजपा कार्यालय में बैठक जारी है। शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं।
पीएम मोदी से मिलने के बाद सिंधिया अमित शाह के साथ एक ही गाड़ी से प्रधानमंत्री आवास से निकल गए हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जो भी सच्चा कांग्रेसी होगा, वह पार्टी नहीं छोड़ेगा।
मध्यप्रदेश के सियासी घमासान को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस की आपात बैठक चल रही है।