फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: मंदसौर से 156 गिरफ्तार, किसानों को भड़काती दिखीं कांग्रेस विधायक

Fri, 09 Jun 2017 08:56 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान हिंसा के बीच कांग्रेस नेताओं के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें किसानों को आगजनी और हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है। एक वीडियो शिवपुरी से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक है, जिसमें वह कह रही हैं कि थाने में आग लगा दो। दूसरा रतलाम के कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ का। खास बात यह है कि दोनों वीडियो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मंदसौर दौरे के 24 घंटे के अंदर वायरल हुए हैं। 
विज्ञापन


वायरल हुए पहले वीडियो में खटीक अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का पुतला जला रही थीं। फायर बिग्रेड ने पानी डाला तो वह भी भीग गईं। नाराज विधायक बोलीं, ‘टीआई ने मेरे ऊपर पानी कैसे डाला? इस नालायक, भ्रष्टाचारी को तीन दिन में हटाओ। एसपी को बुलाओ, तब तक मैं धरना दूंगी। थाने में आग लगा दो।’

दूसरा वीडियो रतलाम के जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ के बंद कमरे में बैठक का है। बैठक में धाकड़ कर रहे हैं, ‘मेरा संबंध भाजपा या कांग्रेस किसी से नहीं है। ये दम भी रखना कि एक भी गाड़ी आ जाए तो आग लगा दो, जो होगा देखा जाएगा। थाना-पुलिस किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कल तक मेरी अरेस्टिंग हो जाएगी तो आप सब लोगों की जवाबदारी है।’ धाकड़ को कांग्रेस समर्थित बताया जा रहा है। रतलाम पुलिस ने उन पर ईनाम घोषित किया है और तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मंदसौर कर्फ्यू में ढील, युवक की मौत से तनाव

मंदसौर में शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान आम जनजीवन सामान्य रहा, लेकिन जिले के दलौदा में घनश्याम धाकड़ की मौत से तनाव फैल गया। घनश्याम मंगलवार को पुलिस की पिटाई में घायल हुआ था। उसे इंदौर रेफर किया गया था। इंदौर में मौत के बाद कांग्रेसियों ने एमवाई अस्पताल में हंगामा किया। मंदसौर एसपी मनोज सिंह के अनुसार जिले में शांति है। करीब डेढ़ सौ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।

शिवराज का अनशन
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे शनिवार को भोपाल में अनशन पर बैठेंगे और किसानों की समस्याएं सुनेंगे। 

http://www.amarujala.com/<wbr />amarujala-video-article.html#0<wbr />_4xbozsf6</a>" width="640px" height="360px" allowfullscreen="true" webkitallowfullscreen="true" frameborder="0" msallowfullscreen="true" scrolling="no">
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें