फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज की राहुल पर चुटकी- जिन्होंने कभी पूजा नहीं की, वो अब लगा रहे बड़े-बड़े तिलक

Sun, 15 Oct 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : File
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात दौरे के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला। राहुल का नाम लिए बिना शिवराज ने कहा जिन्होंने आज तक पूजा की थाली नहीं उठाई हो वो अब मंदिर जा रहे हैं, बड़े-बड़े तिलक लगा रहे हैं।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने सरदार पटेल और कश्मीर के मुद्दे का भी जिक्र किया। शिवराज बोले कि सरदार पटेल ना होते तो भारत एक ना होता, नेहरू जी जम्मू कश्मीर का मुद्दा खुद ना रखकर पटेल जी को देते तो कोई मसला ही नहीं होता। 

कहा कि कांग्रेस को विकास (डेवलपमेंट) इसलिए नहीं दिखाई देता क्योंकि विकास को देखने के लिए दृष्टि और बुद्धि चाहिए, बिना इसके विकास दिखाई ही नहीं देता। 
विज्ञापन


गलती से पुरुषों के बजाय महिलाओं के टॉयलेट में घुसे राहुल गांधी

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के हालिया गुजरात दौरे को ‘ढोंग’ करार दिया था। त्रकारों से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राहुल गांधी के मंदिर दौरे से मैं चकित हूं। उनका ‘पाखंड’ और ‘ढोंग’ काम नहीं आने वाला है। यही कांग्रेस राम सेतु को नष्ट करने के लिए आतुर थी। सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान कांग्रेस सरकार ने तो श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर ही सवाल उठा दिया था। 

बता दें कि इसी साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों जमकर प्रचार कर रही हैं। नरेंद्र मोदी हाल में गुजरात होकर आए और राहुल गांधी भी वहां कार्यक्रम कर चुके हैं। 
  Jinhone aaj tak puja ki thali nahi uthayi ho vo ab Mandir jaa rahe hain, bade bade tilak laga rahe hain: MP CM Shivraj Chouhan in Gujarat pic.twitter.com/Umj4CMy9co — ANI (@ANI) October 15, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें