देशभर में सरकार की आलोचना के बाद मंदसौर मामले पर तीन दिन बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया के सामने आए। शिवराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा सरकार किसानों के हितों के प्रति भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्या पर काम कर रही है।
इसके साथ ही शिवराज ने कहा कि वो प्रदेश में शांति बहाली के लिए अनिश्चित कालीन उपवास करेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि वे कल 11 बजे से दशहरा मैदान में बैठेंगे।
From 11am tomorrow I'll sit at Dussehra Maidan, people may come & discuss things with me. I will fast to bring about peace: MP CM #Mandsaur pic.twitter.com/LGl0LUyYYF
— ANI (@ANI_news) June 9, 2017