फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: माधवी लता ने खुद पर हुई FIR को बताया हास्यास्पद, कहा- वे लोग मुझसे घबराए हुए इसलिए बना रहे निशाना

Mon, 22 Apr 2024 04:33 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

माधवी ने कहा कि रामनवमी का अवसर था। मेरे पास कोई धनुष नहीं था। मेरे पास कोई बाण नहीं था। उन्होंने झूठा वीडियो बनाया और एफआईआर दर्ज कराई। वीडियो को प्रसारित कर नकारत्मकता फैलाई जा रही है। मैं स्पष्ट करती हूं कि वह एक अधूरा वीडियो है।  
विज्ञापन
ओवैसी और माधवी लता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता ने कथित तौर पर मस्जिद की ओर तीर चलाने वाले मामले में दर्ज हुई एफआईआर पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अगर मैं मुसलमानों के खिलाफ होतीं तो वे रमजान के पवित्र महीने में निकलने वाले हज़रत अली साहब के जुलूस में क्यों शामिल होती? वे क्यों अपने ही हाथों से उन्हें खाना बाटंती? यह हास्यास्पद है। लोग मुझे निशाना बनाना चाहते हैं। रजत शर्मा को दिए गए साक्षात्कार के बाद से यह लोग मुझसे घबराए हुए हैं।

शेख इमरान ने दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन

दरअसल, माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लता कथित रूप से हैदराबाद की एक मस्जिद की ओर बाण चलाने का एक्शन कर रही हैं। वायरल वीडियो रामनवमी जुलूस का है। विवादित वीडियो पर हैदराबाद के फर्स्ट लांसर के रहने वाले शेख इमरान ने माधवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इमरान ने बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और मामले को चुनाव आयोग तक भी ले गए हैं।

वीडियो को प्रसारित कर नकारत्मकता फैलाई जा रही है
माधवी ने कहा कि रामनवमी का अवसर था। मेरे पास कोई धनुष नहीं था। मेरे पास कोई बाण नहीं था। उन्होंने झूठा वीडियो बनाया और एफआईआर दर्ज कराई। एक साथी ने कहा कि मैंने मुस्लिमों को भड़काया है। मैंने सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की। यह एक त्योहार का मौका था। मैं सड़क पार कर रही थी। आप मेरा या वहां मौजूद किसी का भी वीडियो देख लीजिए, किसी भी फ्रेम में मस्जिद नहीं है। वीडियो को प्रसारित कर नकारत्मकता फैलाई जा रही है। मैं स्पष्ट करती हूं कि वह एक अधूरा वीडियो है।  

असदुद्दीन ओवैसी भड़काऊ भाषण देने में माहिर

विज्ञापन

इससे पहले, उन्होंने कहा था कि वीडियो रामनवमी का है। हम राम बाण से हमारे अराध्य भगवान राम की पूजा करते हैं। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इसमें मस्जिद कहां से आ गई। असदुद्दीन ओवैसी भड़काऊ भाषण देने में माहिर हैं वे अब भड़काऊ वीडियो बना रहे हैं। पीएम मोदी, हिंदू मुस्लिम, सिख और ईसाइयों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें