फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका, म्यांमार और बांग्लादेश में दौड़ेंगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेनें

Thu, 02 Aug 2018 04:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
indian train
विज्ञापन

भारतीय रेल की पटरियों पर भले ही मेक इन इंडिया ट्रेन अभी नहीं उतरी है लेकिन पड़ोसी देश इन ट्रेनों को लेकर काफी उत्साहित हैं। श्रीलंका ने भारत से आधा दर्जन डीईएमयू ट्रेन सेट की मांग की है। 

विज्ञापन

बांग्लादेश और म्यांमार ने भी भारत से ट्रेन कोच और इंजन की मांग की है। श्रीलंका को निर्यात किए जाने वाले ट्रेन सेटों को चेन्नई रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। रेलवे बांग्लादेश को 120 एलएचबी कोच और म्यंमार को 18 मीटर गेज रेल इंजन भी देगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रीलंका को निर्यात किए जाने वाले छह ट्रेन सेट में कुल 78 कोच होंगे। प्रत्येक ट्रेन सेट में 13 कोच लगेंगे। ट्रेन सेट आधुनिक सुविधाओं के साथ ही बेहतर सस्पेंशन और इंटीरियर से युक्त होगा। भारत सरकार लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत बांग्लादेश, म्यांमार, अंगोला, सूडान, सेनेगल, माली और श्रीलंका को इस तरह की सुविधा प्रदान करेगी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नवंबर तक हाई स्पीड ट्रेनसेट भारतीय ट्रैक पर उतरेगी। रेल कोच फैक्ट्री ने सितंबर तक इस ट्रेन को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। बिना इंजन के ही ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से यह ट्रेन दौड़ेगी। भारत में चलने वाली यह ट्रेन 16 कोच वाली होगी। इस ट्रेन में दो एग्जिक्यूटिव क्लास होंगे। एक ट्रेन सेट के सवारी डिब्बों की लागत करीब 6 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें