फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद है किसानों के मुद्दाें का उचित समाधान होगा: एम वेंकैया नायडू

Thu, 17 Dec 2020 03:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu - फोटो : ANI
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को आशा जताई कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के मुद्दों का उचित समाधान होगा। हैदराबाद के एक आयोजन में बोलते हुए नायडू ने कहा, सरकार और किसानों के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही इस मसले का निश्चित हल निकलेगा।

विज्ञापन


नायडू ने साथ ही उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष एक दूसरे की स्थिति को समझते हुए बातचीत के मौके तलाशेंगे और जल्द से जल्द दोनों के बीच का गतिरोध खत्म होगा। उन्होंने कहा, बाधा रहित बाजार से किसानों का भला होगा। एक देश एक खाद्य क्षेत्र की मांग लंबे समय से चल रही थी। देश का विकास सीधे तौर पर किसानों की खुशहाली से जुड़ा है।

भारत कृषि प्रधान देश है, हमारे अन्नदाताओं का जज्बा बिलकुल मां जैसा होता है और यह हर नागरिक का धर्म है कि वह किसानों का समर्थन करे। महामारी के दौरान किसानों ने रिकॉर्ड अनाज पैदा कर देश की बड़ी सेवा की है। उन्होंने साथ ही महामारी के दौरान सेवाएं देने के लिए डॉक्टरों, सफाई कर्मियों, पुलिस और पत्रकारों की भी सराहना की। नायडू ने कहा, केंद्र व राज्य सरकारों को किसानों की जरूरतें पूरी करने के लिए टीम इंडिया के तौर पर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें